Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा
दो दिवसीय भारत स्तरीय रेनबुकान कराटे चैंपियनशिप में दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी के चयनित खिलाड़ी हुए बगोदर के लिए रवाना
बगोदर में आयोजित दो दिवसीय भारत स्तरीय रेन्बुकान कराटे चैम्पियनशिप में शामिल होने शनिवार को दीपक मार्शलआर्ट एकेडमी के चयनित कराटे खिलाड़ी बगोदर के लिए बस स्टैंड से रवाना हुए।

दो दिवसीय भारत स्तरीय रेनबुकान कराटे चैंपियनशिप में दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी के चयनित खिलाड़ी हुए बगोदर के लिए रवाना
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : बगोदर में आयोजित दो दिवसीय भारत स्तरीय रेन्बुकान कराटे चैम्पियनशिप में शामिल होने शनिवार को दीपक मार्शलआर्ट एकेडमी के चयनित कराटे खिलाड़ी बगोदर के लिए बस स्टैंड से रवाना हुए। बताया गया कि दो दिन तक हेन्सी जुपा कप चलेगा।

यह आयोजन रेन्बुकान कराटे फेडरेशन द्वारा बगोदर में आयोजित किया गया है। जिसके आयोजन कर्ता नारायण कुमार महतो है।
दीपक श्रीवास्तव की अगुवाई में दीपक मार्शलआर्ट एकेडमी के सभी चयनित खिलाड़ी चैम्पियनशिप में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इसके पूर्व सभी खिलाड़ियों के हौसला अफजाई को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई और बेहतर खेल प्रदर्शित करने की बात कही गई।




