Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

थाने में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

थाने में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

थाने में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

चलकुशा (हजारीबाग) : चालकुसा थाना क्षेत्र के गोपीडीह निवासी मुन्ना यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पूर्व भी जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाडीह पेट्रोल पंप के समीप पुलिया पर चलकुशा प्रखंड के पत्रकार मुन्ना यादव पिता महादेव यादव गोपिडीह निवासी पर शुक्रवार को दो युवकों के द्वारा छिनतई के साथ जानलेवा हमला किया गया। जिसे लेकर मुन्ना यादव ने जयनगर थाना में एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मुन्ना यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अपने घर से कतरूसिंघा गए थे वहाँ से वापस अपने घर आने के समय दो युवक आकाश यादव पिता स्व० रामलाल यादव गोपिडीह एवं सुरेश यादव पिता बाले यादव ग्राम बेला टोला- लवानिया टोला थाना मरकच्चो के द्वारा मोटरसाईकिल से पिछा कर के अंबाडीह पेट्रोल पंप के समीप पुलिया पर आकर ओवरटेक कर मेरे गाडी को रोककर अचानक मुझ पर हमला कर दिया और ओप्पो कंपनी का मोबाईल छीन लिया। जब वे लोग मुझे रोक कर जबरजस्ती छीना-झपट कर रहे थे तो हम ने उसका विरोध किया तो सुरेश यादव अपना पैकेट से चाकु निकालकर मेरा गर्दन में सटा दिया और मोबाइल नहीं देने पर चाकू से गला रेत देने का बात कहने लगा जब मैं विरोध किया तो आकाश यादव मेरा मुंह दबाकर जान मारने के उद्देश्य से जमीन पर पटक दिया और गला दबाने लगा और मेरा छाती पर बैठकर गला दबाने लगा। वही गाड़ी के दिग्गी से दो लाख सात हजार रुपये और मेरा पत्रकारिता वाला माईक और डायरी छीन लिया तथा मेरे साथ मारपीट किया मेरा बाईक जेएच 02 एपी 3387 को भी तोड फोडकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वही आगे बताया कि जब राहगीरी ने मुझे बचाने के लिए दौडा तब वो लोग अपने बाइक से परसाबाद कि और भाग निकले जब घायल अवस्था में था तब उनलोग सभी समान लेकर भाग गए भागते – भागते आकाश यादव ने कहा कि आज तुम बच गया आगे भविष्य में तुम्हारा हत्या होना तय है तुझे जान से मार देंगे इसके पूर्व भी उसका भाई लोग प्रकाश यादव विजय यादव ने मेरे घर परिवार पर जानलेवा हमला किया था और जान से मारने की धमकी दिया था जिसको लेकर चलकुशा थाना में बोंड किया गया है।

वही पीड़ित मुन्ना ने पुलिस से जांच पड़ताल कर कार्यवाही की मांग की है इस संबंध में थाना प्रभारी बब्लू कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में आवेदन के आलोक में कांड संख्या 112/25 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button