Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दो गाड़ियों में बिहार ले जाई जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई 829 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

जिला के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चार पहिया वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है।

दो गाड़ियों में बिहार ले जाई जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई 829 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिला के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चार पहिया वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से कुल 829 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की, साथ ही दोनों वाहन भी जब्त कर लिए गए। तस्करी में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

खोरीमहुआ के एसडीपीओ ने सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गिरिडीह एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लोकाय के रास्ते से शराब की एक बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए गावां इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया, इसी दौरान दो संदिग्ध वाहनों—एक स्कॉर्पियो (पंजीकरण संख्या BR 08 P 8553) और एक हुंडई एक्सेंट (पंजीकरण संख्या JH 10 AG 2178)—की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से अलग-अलग ब्रांड की कुल 829 बोतलें शराब बरामद की गईं। इनमें “आइकॉनिक व्हाइट” की 189 बोतल, “रॉयल चैलेंज” की 144 बोतल, “रॉयल स्टेग” की 16 बोतल तथा “आफ्टर डार्क” की 480 बोतल शामिल हैं।

पुलिस ने तस्करी में संलिप्त दोनों चालकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र निवासी द्वारिका साव के पुत्र रोहन कुमार (25 वर्ष) एवं गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र निवासी मो. कुद्दूस के पुत्र मो. फैजान (22 वर्ष) के रूप में की गई है।

इस कार्रवाई में लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार, मनसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार तथा सशस्त्र बल के कई जवान शामिल थे।

Related Articles

Back to top button