Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दीपों की रोशनी से जगमगाया गिरिडीह, आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से गूंज उठा शहर; धूमधाम से मनी दीपावली

रोशनी, उमंग और खुशियों का महापर्व दीपावली गिरिडीह में पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।

दीपों की रोशनी से जगमगाया गिरिडीह, आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से गूंज उठा शहर; धूमधाम से मनी दीपावली

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : रोशनी, उमंग और खुशियों का महापर्व दीपावली गिरिडीह में पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपों की जगमगाहट, रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी से पूरा शहर रोशन नजर आया। सुबह से ही शहरवासियों में दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

बच्चों से लेकर नौजवानों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों तक हर कोई दीपावली के जश्न में डूबा नजर आया। शाम होते ही लोगों ने अपने घरों को दीपों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया। वहीं बच्चों और युवाओं ने पटाखे, फुलझड़ियां और आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाले आतिशी अनार जलाकर इस उत्सव को और भी खास बना दिया।

वहीं व्यवसाय वर्ग के लोगों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। कारोबारियों ने सुख-समृद्धि और व्यापार में उन्नति की कामना करते हुए दीपावली का पर्व मनाया।
दीपों की रोशनी, आतिशबाजी की गूंज और अपनों के साथ खुशियां बांटने के बीच गिरिडीह में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button