Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला l

देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर छात्रों एवं नवजवानों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026), सीबीएसई मूल्यांकन में कथित गड़बड़ियों तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति द्वारा जिला परिषद चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

हजारीबाग : देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर छात्रों एवं नवजवानों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026), सीबीएसई मूल्यांकन में कथित गड़बड़ियों तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति द्वारा जिला परिषद चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। झामुमो जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल मे झामुमो के कार्यकर्ता जिला परिषद चौक पहुँचकर पुतला दहन किया।

इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन पर हुए पुलिस बल प्रयोग की कड़ी निंदा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं छात्र-नौजवान उपस्थित रहे।

मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करना केंद्र सरकार की असहिष्णु और छात्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि NEET एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर देशभर के विद्यार्थियों में असंतोष है, लेकिन सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।

जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार बढ़ती अनियमितताओं, परीक्षा संचालन में पारदर्शिता की कमी और मूल्यांकन संबंधी विवादों ने छात्रों एवं अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि झामुमो छात्रों की न्यायपूर्ण मांगों के साथ खड़ा है और केंद्र सरकार से छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करता है।

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए। यदि छात्र अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं तो सरकार का दायित्व है कि वह संवाद स्थापित करे, न कि दमनात्मक कार्रवाई करे।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने, शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने तथा आंदोलनकारियों पर की गई कार्रवाई के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की।

इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य यासीन खान, गौरव पटेल, राजा मोहम्मद, सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, नईम राही, दीपक राय,जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, जिला सह सचिव अब्दुल्ला खान, राजदेव यादव, कौशर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, नजीर अहमद, राजेश मेहता, नवीन प्रकाश, निसार अहमद, विक्की धवन, बीरबल मेहता, श्वेता दुबे, करिश्मा कुमारी, खुर्सिदा नाज़, जुलेखा खातून, अफ़सा खातून, फरजाना, किरण, रंजीत कुमार भुइयाँ, राहुल पासवान, धर्मेंद्र ठाकुर, रोहित रजक, साजन मेहता, चंदन सिंह, सुनील कुमार, निशि राज, शुभम सिंह, अभिनव सिंह, रुद्र कुमार, इमरान खान, अभिषेक कुमार, पिंकू हुसैन, विक्की आलम, अफरोज खान, हेमंत महतो, दानिश, अंशु सिंह, विक्की कुमार, उमेश गुप्ता अख्तर अंसारी, पवन कुमार, अंकित सिंह, प्रशांत कुमार, समशाद अंसारी, मोईनुद्दीन, ग़ालिब सिद्दीकी, इम्तियाज़ साहिल, रविंद्र कुशवाहा समेत सैकड़ो झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button