Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदेशबिजनेसलाइव न्यूज़

तीसरी में अवैध ढिबरा खनन के खिलाफ  हुई बड़ी कार्रवाई ।

तीसरी में अवैध ढिबरा खनन के खिलाफ  हुई बड़ी कार्रवाई ।

तीसरी में अवैध ढिबरा खनन के खिलाफ  हुई बड़ी कार्रवाई ।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने गुरूवार को तीसरी में अवैध ढिबरा खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

वन विभाग ने ग्रामीण व स्थानीय पुलिस के सहयोग से अवैध रूप से डंप किए गए लगभग 10 ट्रैक्टर ढिबरा को जब्त किया है। जब्त किए गए ढिबरा को वन विभाग की टीम अपने साथ तीसरी स्थित वन कार्यालय ले आए।

आपको बता दें कि ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के वरीय अधिकारी को आसपास के जंगलों से लाकर तीसरी एयरटेल टावर के समीप खाली पड़ी जमीन में ढिबरा रखने की जानकारी मिल रही थी जिसके बाद वन विभाग में ने छापेमारी किया। जब्त किए गए ढिबरा का कीमत लगभग पांच लाख बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button