Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

तिलकधारी प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि l

गिरिडीह के बस स्टैंड रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके तिलकधारी प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

तिलकधारी प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह के बस स्टैंड रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके तिलकधारी प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तिलकधारी प्रसाद सिंह ने न केवल जिले में बल्कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में अनुशासित एवं समर्पित भूमिका निभाई थी।

कांग्रेसियों ने उनके आदर्शों पर चलने और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं उनके पुत्र धनंजय सिंह, स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष मिराज, किशोर सिंह, महासचिव परेशनाथ मित्रा, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, ऋषिकेश मिश्रा, अमित सिन्हा, राजेश तुरी, जय किशोर प्रसाद, इमरान अंसारी, मदनलाल विश्वकर्मा, इमाम, कृष्णा सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button