Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

“शिक्षा के लिए भिक्षा” आंदोलन के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए सरकार को जगाने निकलेंगे छात्र : आजसू छात्र संघ

आजसू छात्र संघ द्वारा आज एक प्रेस वार्ता के माध्यम से छात्रवृत्ति की मांग को लेकर आगामी आंदोलन की जानकारी दी गई

“शिक्षा के लिए भिक्षा” आंदोलन के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए सरकार को जगाने निकलेंगे छात्र : आजसू छात्र संघ

आजसू छात्र संघ द्वारा आज एक प्रेस वार्ता के माध्यम से छात्रवृत्ति की मांग को लेकर आगामी आंदोलन की जानकारी दी गई ।आजसू छात्र नेता अभिषेक राज ने बताया की झारखंड में पिछले दो वर्षों से छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने के कारण विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति लगातार प्रभावित हो रही है।

इसी गंभीर मुद्दे को लेकर आजसू छात्र संघ द्वारा 27 नवंबर को “शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन” आयोजित किया जा रहा है।आजसू छात्र संघ का स्पष्ट कहना है “जब सरकार छात्रवृत्ति नहीं दे रही, तब हम सभी छात्रों को शिक्षा के लिए भिक्षा मांगने पर मजबूर होना पड़ गया है ।

इस शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक विरोध कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार तक छात्रों की पीड़ा पहुँचाना और तुरंत छात्रवृत्ति जारी कराने की मांग को मजबूत करना है।हमारी प्रमुख मांगें पिछले दो वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति का तुरंत भुगतान ।आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की शिक्षा बाधित होने से रोकने के लिए पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया लागू करना।ई-कल्याण पोर्टल की तकनीकी व प्रशासनिक खामियों का तुरंत समाधान।

आजसू छात्र संघ सभी छात्रों, युवाओं और शिक्षा के प्रति संवेदनशील लोगों से आग्रह करता है कि वे 27 नवंबर को होने वाले “शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन” में शामिल होकर आवाज़ को और बुलंद करें।आजसू छात्र संघ मानता है कि सभी एकजुट होकर ही हम झारखंड के हर छात्र का अधिकार सुनिश्चित कर सकते हैं।मौके पर बिपिन शुक्ला , स्वास्तिक सिन्हा, प्रियांशु कुमार, अंशु वर्मा आदि छात्र युवा उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button