ताराटांड़ थाना क्षेत्र के गांवों में पहुंचे एसपी डॉ. विमल कुमार, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद l
ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलची पंचायत के जबरदाहा गांव एवं पंडरी पंचायत के पंडरी गांव में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार पहुंचे।

ताराटांड़ थाना क्षेत्र के गांवों में पहुंचे एसपी डॉ. विमल कुमार, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलची पंचायत के जबरदाहा गांव एवं पंडरी पंचायत के पंडरी गांव में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान को लेकर भरोसा दिलाया।

एसपी डॉ. विमल कुमार ने गांव के लोगों से बातचीत करते हुए उनकी परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान संबंधित प्लेटफॉर्म एवं विभागों के माध्यम से कराया जाएगा। साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर दोनों पंचायतों के मुखिया, पुलिस मित्र एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा, जिस पर एसपी ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।


