डुमरी और निमियाघाट थाना पुलिस ने अनुसंधान कर दो मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है।
डुमरी और निमियाघाट थाना पुलिस ने अनुसंधान कर दो मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है।

डुमरी और निमियाघाट थाना पुलिस ने अनुसंधान कर दो मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: डुमरी और निमियाघाट थाना पुलिस ने अनुसंधान कर दो मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। सोमवार को 12 बजे डुमरी थाना कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई। गिरफ्तार आरोपी में शंकर कुमार तुरी और सद्दाम अंसारी दोनों बोकारो जिला के निवासी है। बताया गया की 28 मई की रात्रि निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार अरगाघाट रोड के पास एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया।

इसके बाद वाहन मालिक द्वारा थाना में आवेदन दिया गया इसके बाद पुलिस ने उद्भेदन शुरू किया। इसी दौरान दोनों बाइक चोर गिरोह को पकड़ा गया इसके पास से ब्लू रंग का चोरी किया हुआ मोटरसाइकिल के अलावा ओर अन्य चोरी का दो मोटरसाइकिल को जप्त किया। छापेमारी टीम में डुमरी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद थाना प्रभारी निमियाघाट सुमन कुमार मोहम्मद शमीम अख्तर और अन्य जवान शामिल थे।