Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज की बैठक सम्पन्न

झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज (नई समिति) की बैठक शनिवार को प्रेस क्लब में समाज के अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज की बैठक सम्पन्न

हजारीबाग से भावेश मिश्रा की रिपोर्ट ।

हजारीबाग : झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज (नई समिति) की बैठक शनिवार को प्रेस क्लब में समाज के अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पुरानी बैठकों की समीक्षा की गई।

तत्पश्चात नवंबर 2025 में पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र को लेकर स्टेट बैंक में नई समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी पेंशनरों को दी गई। 30 नवंबर रविवार अवकाश रहने के कारण दिसंबर 2025 में भी यह सुविधा प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस को नई समिति द्वारा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही नए कार्यालय भवन के कार्यकलापों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

अध्यक्षीय संबोधन में राजू विश्वकर्मा ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी पेंशनरों से सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने का अनुरोध किया तथा समाज द्वारा पेंशनरों के सभी कार्य निःशुल्क किए जाने पर जोर दिया।

अंत में समाज के पूर्व सचिव राम अवतार एवं सक्रिय सदस्य अशोक कुमार विज्ञान के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

Related Articles

Back to top button