भुरकुंडा में शिव शक्तिधाम मंदिर के पुनर्निर्माण का शुभारंभ, सांसद और विधायक ने रखी आधारशिला
भुरकुंडा के पटेलनगर स्थित श्रीश्री शिव शक्तिधाम मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ।

भुरकुंडा में शिव शक्तिधाम मंदिर के पुनर्निर्माण का शुभारंभ, सांसद और विधायक ने रखी आधारशिला
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
भुरकुंडा (रामगढ़) : भुरकुंडा के पटेलनगर स्थित श्रीश्री शिव शक्तिधाम मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने शिलापट्ट का अनावरण कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंदिर को आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का केंद्र बताते हुए मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
मंदिर निर्माण समिति के अनुसार पुराने मंदिर के स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। नए मंदिर परिसर में मुख्य शिवालय, शक्ति पीठ, यज्ञशाला, भक्त निवास एवं पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से होगा और इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पटेलनगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कई लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से सहयोग देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन के कर्मी भी तैनात रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, राजू चतुर्वेदी, राजू मल्होत्रा, अमरेश सिंह, बिनोद सिंह, राजन पांडेय, लक्ष्मी देवी, राकेश चौधरी,सहित मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




