Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झामुमो प्रखंड कमेटी ने बादामपहाड़ से पूरी तक चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन का हल्दीपोखर एवं सिदिरसाई में ठहराव की मांग को लेकर 3 नवंबर को एक दिवसीय धरना देगी ।

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी ने 4 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुरू किए जाने वाले बादामपहाड़ से पुरी तक नई एक्सप्रेस ट्रेन का हल्दीपोखर एवं सिदिरसाई रेलवे स्टेशन में ठहराव की मांग की है।

झामुमो प्रखंड कमेटी ने बादामपहाड़ से पूरी तक चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन का हल्दीपोखर एवं सिदिरसाई में ठहराव की मांग को लेकर 3 नवंबर को एक दिवसीय धरना देगी ।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी ने 4 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुरू किए जाने वाले बादामपहाड़ से पुरी तक नई एक्सप्रेस ट्रेन का हल्दीपोखर एवं सिदिरसाई रेलवे स्टेशन में ठहराव की मांग की है। इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू चौधरी एवं सुनील महतो द्वारा हाता स्थित विधायक कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर कहा कि ,

4 नवंबर को बादामपहाड़ – पुरी तक शुरू होने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन का झामुमो पार्टी स्वागत करती है, लेकिन इस नई ट्रेन का ठहराव हल्दीपोखर एवं सिदिरसाई रेलवे स्टेशन में नहीं होने पर क्षेत्र की जनता के साथ केंद्र सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार मान रही है।

बादामपहाड़ से पुरी जाने वाली ट्रेन का ठहराव की मांग लेकर झामुमो 3 नवंबर को हल्दीपोखर बाजार स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय धरना देगी तथा इसी दिन से इस ट्रेन का हल्दीपोखर एवं सिदिरसाई में ठहराव के लिए हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में कहा कि धरना कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार, जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के साथ अन्य नेता शामिल होंगे। पार्टी हरहाल में नई ट्रेन का ठहराव हल्दीपोखर एवं सिदिरसाई में कराने को कटिबद्ध है। इसके लिए धरना के उपरांत चरणबद्ध आंदोलन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, चक्रधर महतो, हितेश भकत, बिरेन पात्र,जिकरूल होदा, जमाल खान, ओमप्रकाश गुप्ता, रोहित राम,दूखु मार्डी, त्रिलोचन टुडू, रमेश सोरेन,भुगलू टुडू,रोहितोश पाल,अनुपम मंडल, विश्वनाथ मार्डी,रजाउल हक,कुशनू टुडू शक्ति नायक सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button