8 महीने की नन्ही कांवड़िया समेत दर्जनों श्रद्धालु देवघर रवाना, 107 KM पैदल चलकर करेंगे बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक
गिरिडीह श्रावण मास के पावन अवसर पर शहर के भण्डारीडीह स्थित श्री राम जानकी मंदिर से दर्जनों कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए देवघर रवाना हुआ।

8 महीने की नन्ही कांवड़िया समेत दर्जनों श्रद्धालु देवघर रवाना, 107 KM पैदल चलकर करेंगे बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : श्रावण मास के पावन अवसर पर शहर के भण्डारीडीह स्थित श्री राम जानकी मंदिर से दर्जनों कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए देवघर रवाना हुआ। जत्थे में सबसे कम उम्र की श्रद्धालु मात्र 8 महीने की मायरा कुमारी और 3 वर्ष की मिस्टी कुमारी भी शामिल रहीं।

कांवड़ियों में वीरू वर्मा, बबलू चौधरी, पंकज मिश्रा, मुकेश मंडल, पिंटू, मुकेश पासवान, विराज और छोटू चौधरी समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे। रवाना होने से पहले प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रो. विनीता कुमारी ने सभी कांवड़ियों को अंगवस्त्र और फल देकर उत्साहपूर्वक विदा किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

कांवड़ियों ने बताया कि सबसे पहले वे गिरिडीह से बिहार के सुल्तानगंज पहुंचेंगे। वहां पूरे विधि-विधान से गंगा जल कांवड़ में लेकर करीब 107 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और बाबा का जलाभिषेक करेंगे।

श्रावण मास में हर वर्ष गिरिडीह के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। इस दौरान पूरा माहौल बाबा भोलेनाथ की भक्ति और ‘बोल बम’ के जयघोष से भक्तिमय हो जाता है।
मौके पर पार्षद समीर दीप, अमित आर्या, पवन कंधवे, सुरेश गुप्ता, आशीष चंद्रवंशी समेत कई गणमान्य



