जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक हजारीबाग के दोनों टीम पुरुष वर्ग और महिला वर्ग के खिलाड़ियों को गिरिडीह के लिए रवाना किया गया।

हजारीबाग: जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक हजारीबाग में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तत्वाधान में इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह में 3 और 4 नवंबर को होना है। जिसके लिए जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय के खिलाड़ियों को गिरिडीह के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार और सचिव शंभू कुमार के द्वारा रवाना किया गया।फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए। प्राचार्य विनय कुमार ने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के द्वारा जितने भी कार्यक्रम होती है,उसमें हमारा महाविद्यालय हमेशा भाग लेने का कार्य करती है।

जिससे महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों में उत्साह और कलाकृतियों को दिखाने का अवसर मिलता है।सचिव शंभू कुमार ने कहा कि हमेशा से जीएम संधकालीन महाविद्यालय के जो भी विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए अपनी इच्छा जाहिर करते है हम उन्हे भरपूर मदद करते है। चाहे वह खेल जगत हो,सांस्कृतिक क्षेत्र हो,अभिनय का क्षेत्र हो या अन्य क्षेत्र में जाना चाहते हैं उन्हें हम भरपूर मदद करने और उनके लक्ष्य तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।खिलाड़ियों को रवाना करने में शिक्षक रंजन कुमार,रत्नेश कुमार राणा,दयानंद कुमार यादव,उमेश शर्मा,विनय कुमार मेहता,एवं सभी शिक्षक मौजूद थे।