Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सुरेश साव के आवास में होली मिलन समारोह धनबाद सांसद ढुल्लु महतो हुए शामिल

शहर के शास्त्री नगर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

सुरेश साव के आवास में होली मिलन समारोह धनबाद सांसद ढुल्लु महतो हुए शामिल

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : शहर के शास्त्री नगर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो उपस्थित हुए. समारोह का आयोजन भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव द्वारा किया गया था.

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, ,होली मिलन समारोह के दौरान अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के इस खास पर्व की बधाई दी.

समारोह में सुरुचि भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिसे अतिथियों ने बेहद आनंद से ग्रहण किया. इस आयोजन ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया,

जिससे उपस्थित लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर होली का त्यौहार मनाए. समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button