Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पी एल वी ने डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम चलाया

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के सामरसाई गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व कैंसर दिवस मनाया गया,

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पी एल वी ने डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम चलाया

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के सामरसाई गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व कैंसर दिवस मनाया गया, साथ ही डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया लोगों को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ साथ सावधान किया गया।

पी एल वी ने जानकारी देते हुए कहा कैंसर कोई प्रकार के हो सकता है जैसे कि मु के कैंसर,स्तन कैंसर,फेंफड़ों का कैंसर,प्रोस्टेड कैंसर,त्वचा का कैंसर,मूत्राशय कैंसर,पेट का कैंसर,यकृत कैंसर आदि शामिल है।विभिन्न प्रकार के कैंसर से पूरे देश में हर साल लगभग नौ लाख लोग मरते हैं और हर साल देश में चौदह लाख से अधिक कैंसर के नए मामले पाए जाते हैं ।

हमारे देश में हर नौ महिलाओं में एक एवं हर आठ पुरुषों में एक कैंसर के मरीज मिलते हैं जो चिंता का विषय है ।सब से ज्यादा होने वाला कैंसर फेंफड़ों का है सिर्फ अकेले फेफड़ों के कैंसर से मरने वालों की संख्या ICMR डेटा के अनुसार हर साल लगभग साठ हजार से अधिक है।इसका मुख्य कारक है

अत्यधिक धूम्रपान,तंबाकू का इस्तेमाल,शराब का सेवन,वायुप्रदूषण आदि अगर किसी को इस बीमारी के होने का कोई आशंख्या हो तो डॉक्टर से अवश्य जांच करा लें।खाने में पौष्टिक आहार लें और प्रतिदिन व्यायाम अवश्य करें।मौके पर ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू,बसंती सरदार,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button