Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राजस्थान प्रवास में मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना

राजस्थान प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

राजस्थान प्रवास में मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह : राजस्थान प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने आध्यात्मिक दौरे के क्रम में उन्होंने खाटू धाम में श्री खाटू श्याम बाबा, सालासर में श्री बालाजी महाराज तथा झुंझुनू स्थित श्री रानी सती दादी जी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

झुंझुनू स्थित रानी सती मंदिर परिसर में उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए मंदिर की भव्यता, स्वच्छता एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने इसे अत्यंत शांति प्रदान करने वाला स्थल बताया।

इस अवसर पर भाजपा गिरिडीह जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार जालान सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके संसदीय क्षेत्र सहित पूरे देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का वास हो। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक स्थलों पर आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है और जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होती है।

यह धार्मिक यात्रा आस्था, सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करने वाली रही। मंदिरों के दर्शन के उपरांत उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए देश में खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button