जरासंध प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में चन्द्रवंशी समाज ने जताया विरोध,दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
न्यू परिसदन भवन गिरिडीह में बुधवार को बैठक कर जरासंध की प्रतिमा तोड़े जाने पर चंद्रवंशी समाज ने आक्रोश व्यक्त किया है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई न होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की धमकी दी है।

जरासंध प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में चन्द्रवंशी समाज ने जताया विरोध,दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : न्यू परिसदन भवन गिरिडीह में बुधवार को बैठक कर जरासंध की प्रतिमा तोड़े जाने पर चंद्रवंशी समाज ने आक्रोश व्यक्त किया है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई न होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की धमकी दी है।

बोधगया के धनावा गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा को तोड़े जाने के विरोध में बैठक कर कहा की तोड़फोड़ करने वाले व्यक्तियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करके उसे जेल भेजा जाए इसका हम लोग मांग किए और विरोध जताए आने वाले दिन में ऐसा किसी भी जिला और किसी भी प्रखंड में ना हो इसके लिए हम लोग चट्टानी एकता दिखाते हुए अपने समाज के आवाज को बुलंद किया। प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

मौके पर ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन के प्रदेश के संयोजक अजीत कुमार पप्पू, ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी,महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुड़िया देवी, उपाध्यक्ष अनूप चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी, मंटू चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, विवेक चंद्रवंशी, कामदेव राम एवं तमाम चंद्रवंशी परिवार उपस्थित होकर विरोध मार्च को आवाज का बुलंद किया।



