मुहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जुलूस मार्ग एवं मेला स्थल का निरीक्षण l
हजारीबाग मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री हेमन्त सती एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को मुहर्रम जुलूस मार्ग, कर्बला स्थल एवं मेला स्थल का निरीक्षण किया गया।

मुहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जुलूस मार्ग एवं मेला स्थल का निरीक्षण l
हजारीबाग : कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग : मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री हेमन्त सती एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को मुहर्रम जुलूस मार्ग, कर्बला स्थल एवं मेला स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने झंडा चौक, खिरगांव चौक, लोहसिंघना, मंडई कर्बला, पेलावल सहित छड़वा डैम स्थित मेला स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने संपूर्ण जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन करते हुए सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान आमजनों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर मेडिकल कैंप, अस्थायी शौचालय तथा पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही सभी संबंधित विभागों को निर्धारित ट्रैफिक रूट प्लान के अनुसार यातायात संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम नागरिकों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मुहर्रम पर्व मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
साथ ही जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
श्री आदित्य पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक अभियान हजारीबाग श्री रुपेश कुमार सिंह अनुमंडल प्लीज पदाधिकारी सदर, मो0 अरमानउल हक, पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर, एवं शहर के अन्य थाना प्रभारी मौजूद थे।






