Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेस

जमुआ गिरिडीह मुख्य पथ तेलोडीह के पास सड़कों पर जमा हो ही रहा है पानी, निर्देश के बाद भी पेट्रोल पंप संचालक ने नहीं शुरू की कोई पहल

गिरिडीह:मनोज कुमार।

गिरिडीह :बीते 03 सितंबर को स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम,पथ निर्माण अभियंता सुभाष प्रशाद, पचम्बा थाना प्रभारी सौरभ राज,तेलोडीह एसएसटी पेट्रोल पंप के मालिक रमेश कुमार के बीच नाली निर्माण को लेकर एक वार्ता की गई थी। जिसमें पट्रोल पम्प के मालिक को जिला अधिकारी और प्रसाशन द्वारा एक सप्ताह के अंदर पेट्रोल पंप के सामने नाली निर्माण कराने की बात कही गयी थी। वहीं जबतक नाली निर्माण कार्य पूरा नही कर लिया जाता है तबतक रोजाना पानी पम्प लगाकर सड़क पर जमा पानी का निकाशी कर सड़क को साफ पानी जमा नहीं रखने की बात कही गयी थी।

लेकिन परेशानी ज्यों का त्यों बना हुआ है। बता दें कि 03 माह पूर्व से ही इस नाली निर्माण का कार्य को पूर्ण कर लिए जाने की बात कही गयी थी। लेकिन पेट्रोल पंप के मालिक के कारण कार्य पूरा नही किया जा सका है। जिला अधिकारी एंव प्रसाशन की बात पेट्रोल पंप के मालिक के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। राहगीर इस तरह से रास्ता पार करने को मजबूर है,उधर पेट्रोल पंप के मालिक राहगीरों के साथ होने वाले दुर्घटनाओं की चिंता न कर,अपने पेट्रोल पंप से गाढ़ी कमाई करने एंव अधिकारियों की बात को नजरअंदाज किए हुए। जिसका खामियाजा आवागमन करने वाले राहगीर भूगद रही है।

Related Articles

Back to top button