चलकुशा व सुदन पंचायत में सरकार आपके द्वारा शिविर का आयोजन।
हजारीबाग प्रखंड के चलकुशा एवं सुदन पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चलकुशा व सुदन पंचायत में सरकार आपके द्वारा शिविर का आयोजन।
संवाददाता मुन्ना यादव
चलकुशा : हजारीबाग प्रखंड के चलकुशा एवं सुदन पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चलकुशा पंचायत में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह व संचालन प्रमोद पांडेय ने किया।

एवं सुदन पंचायत की अध्क्षता मुखिया सविता देवी व संचालन मुखिया प्रतिनिधि वासुदेव यादव ने किया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, प्रमुख नीतू कुमारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह अंचलाधिकारी नवीन कुल्लू विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह उप प्रमुख शमशेर आलम,शामिल होकर संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये।

जिसमें मुख्यमंत्री पशुधन योजना, राजस्व, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, बिजली, शिक्षा, कृषि, खाद आपूर्ति, कल्याण विभाग, सर्वजन पेंशन, का स्टॉल लगाया गया। विभिन्न विभागों से चलकुशा में कुल 341आवेदन आया जिसमे 337आवेदन का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया वहीं सुदन पंचायत में कूल 267 आवेदन आए जिसमें 256 आवेदन का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।

साथ ही जरूरतमंदों के बीच धोती-साड़ी का भी वितरण किया गया। बीडीओ और जीप सदस्य के द्वारा गोद भराई का रस्म भी किया गया । मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी,मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, रामदेव यादव,रामजीत रजक, सीआई मुकेश कुमार, कल्याण पदाधिकारी गणेश प्रजापति, पंचायत सेवक सरफराज आलम,राजबली कुमार,
अमित दांगी, रोजगार सेवक सरफुद्दीन अंसारी, शमशाद अंसारी, कालेश्वर यादव, रुपेश यादव, अंशु कुमार, टहल कुमार, बहादुर यादव, बहादुर पांडेय, नईम अंसारी रमेश पंडित एवं आंगनवाड़ी की सेविका जेएसएलपीएस समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




