जंक्शन परिसर में स्थानीय समाजसेवियों ने कुंभ मेले में फसे यात्रियों को खिलाया निःशुल्क भोजन
जंक्शन परिसर में स्थानीय समाजसेवियों ने कुंभ मेले में फसे यात्रियों को खिलाया निःशुल्क भोजन

जंक्शन परिसर में स्थानीय समाजसेवियों ने कुंभ मेले में फसे यात्रियों को खिलाया निःशुल्क भोजन
चित्रकूट से विजय त्रिवेदी
यूपी: महाकुंभ मेला प्रयागराज में 28/29 की रात्रि को हुई भगदड़ में 30 लोगो की मौत होने के चलते सुरक्षा कारणों से मेला जाने से यात्रियों को रोक दिया गया है जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे है स्थानीय होटलों में भी यात्रियों को भोजन नही मिल पा रहा था यात्रियों की अव्यवस्था को देख स्थानीय लोग व समाज सेवी,पत्रकार उनके खाने पीने की व्यवस्थाओं में लग गए है इसी के तहत गुरुवार को मानिकपुर जंक्शन स्टेशन के परिसर में काउंटर लगा यात्रियों को निःशुल्क भोजन की व्यवस्था कराई गई भोजन प्रसाद पाकर यात्रियों ने व्यवस्थापको की सराहना की है।

बतादे कि कुंभ मेला में भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर जंक्शन स्टेशन व आसपास अचानक ट्रेनों का ठहराव कर दिए जाने के चलते लोग भूखे परेशान हो रहे है जिसको लेकर समाजसेवी पारस मिश्रा,ने अपने सहयोगियों के साथ रेलवे परिसर में चावल-कढ़ी बनवा कर हजारों यात्रियों को भोजन कराया गया इस दौरान निर्भय सिंह गौतम, बृजेन्द्र उपाधयाय,एडवोकेट रमेश शुक्ला,राम मोहन तिवारी,एजाज हशन सिद्दीकी,अरुण मिश्रा,राजेश मिश्रा, चाहत मिश्रा, बब्बू खान आदि लोगो ने यात्रियों को भोजन परोसा।




