Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर पोटका थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित।

रामनवमी एवं ईद पर्व के मद्देनजर पोटका थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।

रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर पोटका थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

रामनवमी एवं ईद पर्व के मद्देनजर पोटका थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा ने किया। इस अवसर पर रामनवमी पर्व और ईद शांतिपूर्ण मनाने पर चर्चा किया गया। एसआई कुंदन वर्मा ने मौके पर कहा कि हाता,पोटका,कालिकापुर, बड़ा भूमरी,धिरौल, शंकरदा सहित अन्य कमेटी रामनवमी पर्व मनाने हेतु विसर्जन मार्ग के साथ शीघ्र आवेदन जमा कराएं।

उन्होंने पूजा कमेटियों से सुझाव मांगे। उन्होंने कमेटी से अनुरोध किया कि रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस में शराब पीकर कोई शामिल नहीं हो,इसका ध्यान रखें। निर्धारित समय से झंडा विसर्जन जुलूस पुरा करें। उन्होंने बैठक में अपील किया कि ईद और रामनवमी पर्व शांति और सदभावना से मनाएं।

इस अवसर पर मुखिया पानो सरदार, मुखिया सुखलाल सरदार, मुखिया सारजोम मार्डी, एएसआई करमू राम व सीताराम पाहन,ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भकत,बिनोद बिहारी नायक,व मृगांक मंडल, शंकर मुंडा, राजकुमार मुंडा,बालम मुंडा, सुदीप भट्टाचार्य,अपू पाल, इम्तियाज,चयन मंडल, गणपति दास, जयदेव मंडल,अरुप सरदार, सुजीत मंडल एस ए रिजवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button