Breaking Newsझारखण्डताजा खबरहेल्थ

कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षात्मक बैठक, उपायुक्त ने वैक्सीनेशन अभियान में  तेजी लाने को कहा ।

कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षात्मक बैठक, उपायुक्त ने वैक्सीनेशन अभियान में  तेजी लाने को कहा ।

कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षात्मक बैठक, उपायुक्त ने वैक्सीनेशन अभियान में  तेजी लाने को कहा ।

गिरिडीह: जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय परिसर में कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान जिले भर में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्र ने बताया की 12 से 14 आयु वर्ग एवं 15 से 17 आयु वर्ग में वैक्सीनेशन की गति काफी धीमी है। वहीं 12 से 14 आयु वर्ग में वैक्सीनेशन की मात्रा 48% है। साथ ही 15 से 17 वर्ष के युवाओं में वैक्सीनेशन की मात्रा 57% है। उपायुक्त ने सभी स्टेकहोल्डर से बैठक कर वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही वैक्सीनेशन में तेजी लाने हेतु सटीक रणनीति बनाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचल अधिकारी एवं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के साथ वीसी मे कोविड वैक्सीनेशन में आ रही दिक्कतों के बारे में विचार – विमर्श किया एवं उनका समाधान करने हेतु संबंधित दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए सभी विद्यालयों में लक्षित आयु वर्ग के बच्चों का 100% वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करने की बाते कहीं। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कहा गया की छात्र-छात्राओं से कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भी प्राप्त करें। ताकि लक्षित आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण हुआ की नहीं इसका पता लगाया जा सके। उपायुक्त ने सिविल सर्जन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की विद्यालयों में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन का सजगता से अनुश्रवण एवं परीक्षण करें। ताकि लक्षित आयु वर्ग के सभी बच्चों को समय पर वैक्सीनेशन दिया जा सके। मौके पर जिले के कई अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button