चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के तत्वाधान में टाटा पावर सौर ऊर्जा पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के तत्वाधान में आज टाटा पावर द्वारा सौर ऊर्जा पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के तत्वाधान में टाटा पावर सौर ऊर्जा पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के तत्वाधान में आज टाटा पावर द्वारा सौर ऊर्जा पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को टाटा पावर के के स्टेट हेड संदीप कुमार , सेल्स एग्जीक्यूटिव अभिषेक आनंद, टाटा पावर के चैनल पार्टनर विकास अगरवाला द्वारा संबोधित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन टाटा पावर के कल्पना चटर्जी द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम चेंबर अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और सभी चेंबर्स सदस्य जो काफी संख्या में आज मौजूद थे उनका तथा मीडिया बांधों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में टाटा पावर के वक्ताओं और चैनल पार्टनर सभी ने काफी विस्तार से सोलर एनर्जी के फायदे के बारे में बताया और टाटा पावर द्वारा लगाए जाने वाले समोसे सोलर सिस्टम पर टाटा की ओर से इंश्योरेंस और फाइनेंस की सुविधा का भी लाभ देने का जिक्र किया गया।

बहुत से सदस्यों ने काफी उत्सुकता से कई प्रश्न पूछे जिसका बखूबी टाटा पावर के प्रतिनिधियों द्वारा जवाब दिया गया और उन्हें संतुष्ट किया गया।
अंत में चेंबर के महासचिव प्रमोद कुमार द्वारा सभी को आभार व्यक्त किया गया और उसके बाद टाटा पावर द्वारा की गई व्यवस्था के तहत सभी सदस्यों, अतिथियों और मीडिया बंधुओ ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।


