चलकुशा युवा अंबेडकर क्लब में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत युवा अंबेडकर क्लब चलकुशा में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।

चलकुशा युवा अंबेडकर क्लब में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत युवा अंबेडकर क्लब चलकुशा में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस जयंती कार्यक्रम का संचालन अशोक दास ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य सविता सिंह मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह शामिल हुए।

रविदास दास जी के तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर जिप सदस्य सविता सिंह ने कही कि
संतो के संत सिर्फ जिनको संत शिरोमणि की संज्ञा दी गई उन्होंने विश्व को मन चंगा तो कटौती में गंगा का संदेश दिया।

वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा की रविदास जी ऐसे संत थे जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में हमेशा समाज सुधार व समाज की कुरीतियों को नष्ट करने के लिए कार्य किए।

मौके पर पसंस प्रतिनिधि उमेश साव,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लखन साव, सुदामा दास,भीगलाल दास,चंदन दास, संतोष भुइयां, किशोर पासवान,मुन्ना दास, रंजीत दास, धर्मेंद्र दास, मुकेश दास, शीबा दास एवं काफी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे।




