पोटका के हाड़ियान स्थित महामाया आश्रम, मां तारा काली मंदिर परिसर मे एक बैठक का आयोजन।
पोटका प्रखंड क्षेत्र के हाड़ियान स्थित महामाया आश्रम मां तारा काली मंदिर परिसर में दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में, एक बैठक का आयोजन किया गया।

पोटका के हाड़ियान स्थित महामाया आश्रम, मां तारा काली मंदिर परिसर मे एक बैठक का आयोजन।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र के हाड़ियान स्थित महामाया आश्रम मां तारा काली मंदिर परिसर में दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में, एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आश्रम के कई सदस्यों ने भाग लिया।

इस बैठक में आगामी 21- 9- 2025 को मासिक अमावस्या की पूजा को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की भांति इस सितंबर माह में भी पूजा सुचारू रूप से किया जाएगा।
आने वाले महीना 20- -10.2025 को काली पूजा को देखते हुए उस पर भी विशेष रूप से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मां काली की पूजा धूमधाम किया जाएगा आदि बिंदुओं पर चर्चा किया गया।
बैठक में मौके पर गौरांग महापात्रा, राजू कुंडू, चंद्रा पाल, सुभाष चंद्र पुराण, देवाशीष महापात्र, भिकी महापात्र, सूरज महापात्र, मोतीलाल प्रधान, रंजीत कुमार प्रधान, आदि उपस्थित रहे।



