Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रानीखावा डबल मर्डर का 24 घंटे में खुलासा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी, जामताड़ा से पकड़ा गया हत्यारोपी, खून लगी टांगी बरामद

गिरिडीह. पचंबा थाना क्षेत्र के ग्राम खावा में हुए ससुर-बहू की दोहरी हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।

रानीखावा डबल मर्डर का 24 घंटे में खुलासा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी, जामताड़ा से पकड़ा गया हत्यारोपी, खून लगी टांगी बरामद

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के ग्राम खावा में हुए ससुर-बहू की दोहरी हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर इस पूरे हत्याकांड की जानकारी दी। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि दिनांक 23.11.2026 को लगभग 04:35 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पचंबा थाना अंतर्गत ग्राम खावा में एक ही परिवार के दो सदस्यों एक महिला एवं एक पुरुष की हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां घर के बाहर दोनों व्यक्तियों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान शीला देवी पति- जीतेन्द्र मंडल एवं उनके ससुर सुकर मंडल पिता- द्वारिका मंडल, दोनों निवासी ग्राम- खावा, थाना- पचंबा, जिला- गिरिडीह के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान से यह स्पष्ट हुआ कि इस जघन्य हत्याकांड को गांव के ही बासुदेव मंडल पिता- बड़ी मंडल, साकिन- खावा, थाना- पचंबा द्वारा अंजाम दिया गया है, जो घटना के पश्चात फरार हो गया था।

मृतका के पति जीतेन्द्र मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर पचंबा थाना कांड सं0- 120/2026, दिनांक- 23.11.2026, धारा 103(1)/3(5) भा०न्या०सं० के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशानुसार फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-द्वितीय, गिरिडीह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी शाखा के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त बासुदेव मंडल को जामताड़ा जिले के करमाटांड़ से हिरासत में लिया गया। प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में अभियुक्त बासुदेव मंडल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर छिपाकर रखा गया हत्या में प्रयुक्त खून लगा टांगी एवं अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-द्वितीय रूपेन्द्र कुमार राणा, पु०नि० रामेश्वर भगत पचंबा अंचल, पु०नि० सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो नगर थाना, पु०नि० सह थाना प्रभारी ज्ञान रंजन मुफस्सिल थाना सहित तकनीकी शाखा और पचंबा थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Related Articles

Back to top button