चलकुशा में हाथियों के बढ़ते आतंक पर प्रमुख ने प्रशासन से लगाई स्थायी समाधान की गुहार
हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड में पिछले छह महीनों से जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी के पहल पर प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी जिला वन पदाधिकारी एवं उपायुक्त, हजारीबाग को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है।

चलकुशा में हाथियों के बढ़ते आतंक पर प्रमुख ने प्रशासन से लगाई स्थायी समाधान की गुहार
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड में पिछले छह महीनों से जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी के पहल पर प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी जिला वन पदाधिकारी एवं उपायुक्त, हजारीबाग को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि प्रखंड की लगभग सभी पंचायतों में हाथियों का झुंड लगातार गांवों में प्रवेश कर रहा है,

जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हाथियों के हमलों में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं और कई घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग रातभर जागकर अपने परिवार एवं संपत्ति की सुरक्षा करने को मजबूर हैं।
प्रमुख नीतू कुमारी ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित गांवों में सोलर फेंसिंग लगाई जाए, हाथी कॉरिडोर पर खाई, ट्रेंच एवं बायो-फेंसिंग का निर्माण कराया जाए, रैपिड रिस्पॉन्स टीम को और मजबूत किया जाए तथा गांवों में अलर्ट सिस्टम और सायरन की व्यवस्था की जाए।

इसके अलावा हाथी हमलों में मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों का मुफ्त इलाज तथा फसल एवं संपत्ति के नुकसान का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।प्रमुख ने कहा कि अस्थायी उपाय अब पर्याप्त नहीं हैं। चलकुशा की जनता को स्थायी सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को अविलंब प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि हाथियों के आतंक से लोगों को राहत मिल सके।
इस पर जिला वन पदाधिकारी ने बताया कि सोलर लाइट और सायरन कि व्यवस्था अतिशीघ्र हो जाएगा जिससे लोगों में हाथी के आतंक से कुछ राहत मिलेगी।




