Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी।

पोटका के विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चल रहे विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी।

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर/ पोटका

पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चल रहे विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य सरकार द्वारा पोटका, जादूगोड़ा एवं हाता सेक्शन में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत व्यवस्था सुधार का कार्य कराया जा रहा है।

निरीक्षण में सामने आई लापरवाही, दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक सबसे पहले तुड़ी गांव पहुंचे, जहां कार्य एजेंसी द्वारा टाटा-हाता मुख्य पथ के किनारे सड़क से सटाकर बिजली के खंभे लगाए गए थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जादूगोड़ा के सहायक विद्युत अभियंता मो. सैफुदिन को तत्काल सभी खंभों को सड़क से दूर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण योजना लागू की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गति तेज करते हुए बारिश से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध बिजली मिल सके।

ग्रामीण किसी को पैसे न दें, शिकायत सीधे हमें करें – संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि कुछ स्थानों से शिकायत मिल रही है कि ठेकेदार और कर्मियों की मिलीभगत से कार्य के एवज में अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे हैं, जिसकी वे निजी स्तर पर जांच कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी ग्रामीण इस कार्य के लिए किसी को पैसा न दे। यदि कोई पैसा मांगता है तो इसकी जानकारी तुरंत उन्हें दें, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button