Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
गिरिडीह: बक्सीडीह (बस स्टैंड) रोड पर आज सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें झींझरी मुहल्ला निवासी सुनील रवानी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : बक्सीडीह (बस स्टैंड) रोड पर आज सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें झींझरी मुहल्ला निवासी सुनील रवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि सुनील राशन लेकर घर लौट रहे थे, तभी एक बस ने उन्हें ठोकर मार दी। इस हादसे में सुनील के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बक्सीडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस मालिक से घायल का उचित इलाज कराने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद ही लोगों ने सड़क जाम हटा दिया




