चलकुशा बीडीओ ने की विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण।
चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह के द्वारा चलकुशा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया गया।

चलकुशा बीडीओ ने की विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा : चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह के द्वारा चलकुशा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चलकुशा पंचायत के ग्राम रसानी में प्राथमिक विद्यालय का एमडीएम जांच की गई एवं बीडीओ अमृता सिंह ने स्वयं पेड़ के पास टीकाकरण का जांच की। जिसमें सहिया दीदी को आवश्यक निर्देश दी।

अलगडीहा पंचायत के ग्राम दिगवार में आंगनबाड़ी केंद्र में चल रहे है टीकाकरण की जांच कर आवश्यक निर्देश दी साथ ही मसोमत तिलकी एवं कविता कुमारी पति खूबलाल नायक का निर्माणाधीन आवास का जांच कर पूर्ण करने का निर्देश दी,वहीं दिगवार के तालाब में सीढ़ी घाट का निरीक्षण की गई।

ग्राम पंचायत खरगु में नायक तालाब में बना रहे स्नान घाट का औचक निरीक्षण की एवं राधा देवी पति किशुन सिंह सबीना खातून पति तबारक अंसारी एवं सफूद्दीन अंसारी का अबुआ आवास का निरीक्षण किया गया

एवं शमशुद्दीन अंसारी,मुख्तार अंसारी का प्रधानमंत्री आवास भी जांच किया गया और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरगू का रोड जांच किया गया। पंचायत के निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण कर जल्द से जल्द पूर्ण करने का आवश्यक निर्देश बीडीओ अमृता सिंह ने पंचायत सचिव कारू राणा को दी।


