चलकुशा प्रखंड सभागार में नीर चौपाल को लेकर बैठक।
चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में सभागार में नीर चौपाल को लेकर बैठक की गई

चलकुशा प्रखंड सभागार में नीर चौपाल को लेकर बैठक ।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में सभागार में नीर चौपाल को लेकर बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने की.

बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी दीपा खालको, अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू, जिप सदस्य सविता सिंह, प्रमुख नीतू कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि लखन साव उपस्थित थे.

बैठक में सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों व जल सहिया को निर्देशित किया गया कि सभी चापानल से संबंधित समस्याओं को सूचिबद्ध कर के प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराए, सभी पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा और पानी टैंकरों के मरम्मती का आकलन किया जाएगा और पानी समस्याओं का निवारण के लिए दूरभाष नंबर उपलब्ध कराया गया.

मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, विक्रमादित्य सिंह, सीताराम पंडित, रामजीत रजक, पंसस प्रतिनिधि उमेश साव, आसिया खातून, गणेश प्रजापति, बालगोविंद गिरी मौजूद थे.



