पोटका के हाता स्थित सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाया गया भग्य पेंडल का हुआ उद्घाटन।
पोटका प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड के हाता स्थित सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जा रही है।

पोटका के हाता स्थित सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाया गया भग्य पेंडल का हुआ उद्घाटन।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर—
पोटका प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड के हाता स्थित सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। पूजा के अवसर पर समिति की ओर से भव्य पूजा पंडाल, आकर्षक मां दुर्गा की प्रतिमा और बेहतरीन विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गई है,
जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।महाषष्ठी के शुभ अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन पूजा समिति के संस्थापक एवं वर्तमान लाइसेंसी हीरालाल दे तथा समिति के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान वर्षों से पूजा आयोजन से जुड़े बुजुर्ग सदस्यों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।
गौरतलब है कि हाता की सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति वर्ष 1963 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन करती आ रही है। छह दशक से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुकी है।
पूजा के दौरान मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
भव्य पंडाल, आकर्षक प्रतिमा और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा पूजा परिसर भक्तिमय वातावरण का एहसास करा रहा है। इस अवसर पर धर्मा देवी,शेफाली विश्वास, अर्जुन सिंह, सुबोध मंडल, बबलू भट्टाचार्य, देबू भट्टाचार्य,सुनील कुमार दे,सावित्री सरदार,गोविंद महतो,देबब्रत दे,चंचल हलधर आदि उपस्थित थे.




