Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
चलकुशा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।
चलकुशा प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई

चलकुशा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।
संवाददाता : मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोग शामिल हुए। यात्रा चलकुशा प्रखंड मुख्यालय से पलमा मोड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

और वापस चांदनी चौक पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया कि सभी अपने-अपने घरों मोहल्लों चौक चौराहों पर तिरंगा फहराएं। तिरंगा यात्रा में विधायक प्रतिनिधित दिनेश सिंह, बरकट्ठा पूर्व मंडल अध्यक्ष टूकलाल नायक, मुखिया प्रतिनिधि रामजीत रजक,लखन साव, संजय यादव, गोविंद चौधरी, श्रीराम हांसदा, जानकी अंसारी,विमल साव एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे




