शहरी क्षेत्र के भंडारीडीह में ड्रीम टाइल्स शोरूम का हुआ शुभारंभ विधिवत रूप से किया उद्घाटन
शहरी क्षेत्र के भंडारीडीह में ड्रीम टाइल्स शोरूम का हुआ शुभारंभ विधिवत रूप से किया उद्घाटन

शहरी क्षेत्र के भंडारीडीह में ड्रीम टाइल्स शोरूम का हुआ शुभारंभ विधिवत रूप से किया उद्घाटन
गिरीडीह, मनोज कुमार
गिरीडीह: शहर के भंडारीडीह गोस बाबा मजार के सामने ड्रीम टाइल्स शोरूम का शुभारंभ दुकान के संचालक पितांबर झा और अमजद अंसारी ने फीता काटकर विधिवत रूप किया। इस बाबत संचालक पितांबर झा ने बताया कि ड्रीम टाइल्स टाइल्स शोरूम में उचित दामों पर अच्छी क्वालिटी के ग्रेनाइट, टाइल्स ,मार्बल, सेनेटरी आइटम, नल, इत्यादि उपलब्ध है। कहा की सोमानी ,विलार्ड ,औरके ,जैसी कंपनियों का समान इस शोरूम में उपलब्ध है। कहां की यहां के लोगों को डिजाइन दार टाइल्स और सेनेटरी सामान अब बाहर से और ऑनलाइन मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां एक से बढ़कर एक और आकर्षक डिजाइन के सामान उपलब्ध है। दुकान संचालक ने बताया कि इस दुकान का यह दूसरा ब्रांच है।

पहला ब्रांच बोडो में संचालित है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि एक बार हमारे प्रतिष्ठान में आकर सेवा का मौका दें। इस दौरान उद्घाटन समारोह में आए लोगों ने दुकान संचालक को शुभकामनाएं दिया। मौके पर शशि पाठक ,विजय सिंह , अमरनाथ सिंह ,नौशाद अंसारी, राजा खान, फिरोज अख्तर सहित कई लोग मौजूद थे।




