चलकुशा पारामाउंट पब्लिक स्कूल बरियोन के प्रबंधक ने मृतक के बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने का किया घोषणा
चलकुशा पारामाउंट पब्लिक स्कूल बरियोन के प्रबंधक ने मृतक के बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने का किया घोषणा

चलकुशा पारामाउंट पब्लिक स्कूल बरियोन के प्रबंधक ने मृतक के बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने का किया घोषणा
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड अंतर्गत पारामाउंट पब्लिक स्कूल,बरियोन,मसकेडीह के प्रबंधक शशि कुमार सिंह ने दो अलग-अलग मृतक के कुल पांच बच्चे को निशुल्क पढ़ाने का घोषणा किया है। तफज्जुल रजा कक्षा नौवीं
तौकीर रजा कक्षा पांचवीं दोनों के पिता स्वर्गीय तबारक हुसैन ग्राम बारियोन पोस्ट मसकेडीह प्रखंड चलकुशा निवासी एवं अभिषेक कुमार कक्षा आठवीं अभिमन्यु कुमार कक्षा दूसरा और आर्यन कुमार कक्षा पहला तीनों के पिता स्वर्गीय धानेश्वर राणा ग्राम+पोस्ट मसकेडीह मोहल्ला राणाटांड़ प्रखंड चलकुशा निवासी कुल पांच बच्चे को दसवीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा देने एवं वाहन सुविधा भी निशुल्क देने की घोषणा किया।ज्ञात हो कि तफज्जुल रजा एवं तौकीर रजा के पिता तबारक हुसैन की कुछ महीने पहले मृत्यु हो गई थी एवं अभिषेक कुमार,

अभिमन्यु कुमार एवं आर्यन कुमार के पिता धानेश्वर राणा की मृत्यु बेडोकला में 11हजार बिजली तार की चपेट में आने से हो गई थी। जिससे ये सभी बच्चे पढ़ाई लिखाई में असमर्थ हो गए थे। इसलिए विद्यालय प्रबंधक ने इन बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने का घोषणा किया।