Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बिखेरा अपना जलवा, नई पीढ़ी के युवाओं में देशभक्ति का नया जोश भरते नजर आए बीएसएफ के जवान एवं पदाधिकारी गण।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बिखेरा अपना जलवा, नई पीढ़ी के युवाओं में देशभक्ति का नया जोश भरते नजर आए बीएसएफ के जवान एवं पदाधिकारी गण।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बिखेरा अपना जलवा, नई पीढ़ी के युवाओं में देशभक्ति का नया जोश भरते नजर आए बीएसएफ के जवान एवं पदाधिकारी गण।

 

संवाददाता- राजीव रंजन शर्मा

हजारीबाग: बीएसएफ बाल मुख्यालय के निर्देशानुसार भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ और आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाने के उद्देश्य से अनेक प्रकार के कार्यक्रम किए गए जैसे, खेलकूद गतिविधियों का आयोजन माह जुलाई 2022 से दिसंबर 2022 तक किया जा रहा है। यह मुख्य कार्यक्रम है। बांग्लादेश बॉर्डर फोर्स के साथ मैत्री वॉलीबॉल मैच कैमल सफारी, मोटरसाइकिल रैली, डॉग शो, अटारी बॉर्डर में मैराथन साइकिल रैली, रॉक क्राफ्ट, रैंप एंड ग्लो एल्टीट्यूड पैरा हेल्थ ग्लाइडर एक्शन का प्रदर्शन रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन एवं हथियारों का प्रदर्शन इत्यादि।

 

ऐसी कड़ी में सहायक प्रशिक्षण केंद्र सीमा सुरक्षा बल हजारीबाग ने संस्थान के आईजी श्री पीएस बॉस के मार्गदर्शन में दिनांक 2 एवं 3 सितंबर 2022 को कैंप के आसपास क्षेत्र के स्कूलों जैसे अमृत नगर उच्च विद्यालय, माउंट लिट्रा जी स्कूल, यूपी उच्च विद्यालय सरौनी, लोयला अकैडमी, रेड रोज स्कूल, लॉर्ड कृष्णा स्कूल, सरस्वती उच्च विद्यालय दारू, बिरसा मेमोरियल उच्च विद्यालय झुमरा, स्वामी विवेकानंद स्कूल झुमरा, ग्लोरियस स्कूल झुमरा, यूजीसी उच्च विद्यालय दिग्वार को चयन कर शिक्षक दिवस से पहले व्यापक स्कूल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत स्कूली बच्चे को सीमा सुरक्षा बल पर लघु फिल्म दिखाई गई इस लघु फिल्म में सीमा सुरक्षा बल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इसके उपरांत मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में होने वाले विभिन्न पदों पर भर्तीयों के नियम शारीरिक मापदंड एवं योग्यता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया साथ ही साथ महिलाओं की भर्ती प्रक्रिया एवं उनकी कार्यशैली के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल के कार्मिक को मिलने वाला वेतन एवं भत्ते तथा अन्य सुविधाएं के बारे में भी बताया गया। बीएसएफ अधिकारी के द्वारा नशीले पदार्थ के सेवन से समाज पर पड़ने वाला कुकर्मों के बारे में प्रेरणादायक व्याख्यान भी किया गया। बीएसएफ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को स्थानीय जनता ने बहुत ही प्रशंसा की है।

सीमा सुरक्षा बल के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा मूलो पर युवाओं को जागरूक करना एवं उनकी भागीदारी का प्रोत्साहित करना, देश भक्ति की भावना प्रबल करना, राष्ट्रीय एकता और भावी पीढ़ी एक आदर्श नागरिक के रूप में सरेखित करना है।

Related Articles

Back to top button