Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मैथन CISF ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट की पहल Mpower के साथ समझौता ज्ञापन को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया Mpower द्वारा प्रोजेक्ट मनः 21 शहरों में परामर्शदाता उपलब्ध कराएगा

मैथन CISF ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट की पहल Mpower के साथ समझौता ज्ञापन को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया Mpower द्वारा प्रोजेक्ट मनः 21 शहरों में परामर्शदाता उपलब्ध कराएगा, जिससे CISF कर्मियों और उनके परिवारों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

मैथन CISF ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट की पहल Mpower के साथ समझौता ज्ञापन को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया Mpower द्वारा प्रोजेक्ट मनः 21 शहरों में परामर्शदाता उपलब्ध कराएगा,

निरसा : मैथन CISF ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट की पहल Mpower के साथ समझौता ज्ञापन को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया Mpower द्वारा प्रोजेक्ट मनः 21 शहरों में परामर्शदाता उपलब्ध कराएगा, जिससे CISF कर्मियों और उनके परिवारों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

उक्त विषयान्र्तगत उप कमाण्डेन्ट श्री अनिल कुमार केऔसुब इकाई डीवीसी मैथन ने इकाई के बल सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि केन्द्रीय औद्योगिक सरक्षा बल (CISF) ने 11 सितंबर को आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (ABET) के अंतर्गत आने वाले मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक उद्यम Mpower के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर इसे तीन वर्षों के लिए बढ़ाया।

यह विस्तार श्रीमती नीरजा बिड़ला द्वारा स्थापित सीआईएसएफ और MPower द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य पहल, प्रोजेक्ट मन के सफल कार्यान्वयन के बाद हुआ है। कार्यक्रम के दौरान, समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से श्रीगती प्रवीण शेख, प्रेसिडेंट Mpower और श्रीपती सुधा सेंथिल, वाइस प्रेसिडेंट संरक्षिका ने हस्ताक्षर किए।

प्रोजेक्ट मन के लिए पारभिक समझौता ज्ञापन पर CISF और Mpower ने नवंबर 2024 में एक वर्ष के लिए हस्ताक्षर किए थे। पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 75,000 से अधिक CISF कर्मियों और उनके परिवारों को पेशेवर सेवाओं का लाभ मिला है। वर्ष 2024 और 2025 में सीआईएसएफ में आत्महत्या की दर राष्ट्रीय आसत से कम हो गई है।

वर्तमान में 13 CISF सेक्टरों में 23 Mpower परामर्शदाताओं / चिकित्सीय मनोवैज्ञानिकों द्वारा सेवाएँ प्रदान की जा रही है।

समझौता ज्ञापन के विस्तार के साथ, परामर्शदाताओं की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी और सेवाओं का विस्तार पटना, अहमदावाद, प्रयागराज, भोपालध्इंदौर, जम्मू, चंडीगढ़, जयपुर और कोचीन सहित अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा।

प्रोजेक्ट मन के लाभों को व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है, जिनमें शामिल हैं।

मानसिक स्वास्थ्य पर बने नकारात्मक दृष्टिकोण को कम करना।

समय पर सहायता प्राप्त की आदत को प्रोत्साहित करना।

भावनात्मक मजबूता ओर चुनोतिया से निपटने की क्षमता बढ़ाना।

दूरस्थ या संवेदनशील स्थानों पर भी देखभाल की सुविधा सुनिश्चित करना।

अनुपस्थिति, थकान और दीर्घकालिक मानसिक समस्याओं को कम करने में मदद करना।

इस अवसर पर श्री राजविंदर सिंह भट्टी, महानिदेशक सीआईएसएफ ने जोर देकर कहाः

हमारे कर्मियों का कल्याण परिचालन उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए सर्वोपरि है। ABET के साथ हमारी निरंतर साझेदारी के माध्यम से, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारा बल मानसिक रूप से लचीला, भावनात्मक रूप से मजबूत और राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।

Related Articles

Back to top button