Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चंद्रवंशी समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया गया चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की 5228वीं जयंती

गिरिडीह अलकापुरी स्थित अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई गिरिडीह ऑल इंडिया चन्द्रवंशी युवा एसोसियन गिरिडीह एवं अखिल भारतीय चन्द्रवंशी समाज के संयुक्त तत्वावधान में भारतवर्ष के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध जी का 5228 वीं जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही धुमधाम से किया गया।

चंद्रवंशी समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया गया चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की 5228वीं जयंती

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह अलकापुरी स्थित अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई गिरिडीह ऑल इंडिया चन्द्रवंशी युवा एसोसियन गिरिडीह एवं अखिल भारतीय चन्द्रवंशी समाज के संयुक्त तत्वावधान में भारतवर्ष के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध जी का 5228 वीं जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही धुमधाम से किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेन्द्र सिंह चंद्रवंशी विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष दुर्गा राम चद्रवंशी ने किया

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं महाराज जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। समाज के प्रबुद्ध जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया वहीं मधुमिता को MSc Physic में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने एवं करन कुमार को SSC CGL में सफलता के अवसर पर अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया

समाज के लोगों को संबोधित करते हुए मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी और मनीष राज सिंह ने कहा की समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखना और मजबूती से समाज के हित में काम करे जिससे समाज में एक जुटता बनी रहे
वही इस मौके पर अध्यक्ष दुर्गा राम चंद्रवंशी वासुदेव राम सुनील सिंह अजीत कुमार पप्पू विक्रांत कुमार सिंह अशोक राम शिवनंदन राम समीर चंद्रवंशी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button