Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

पांकी रोड स्थित आशी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में सड़क यातायात दुर्घटनाओं से बचाव एवं जन-जागरूकता को लेकर एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

मेदिनीनगर शहर के पांकी रोड स्थित आशी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में सड़क यातायात दुर्घटनाओं से बचाव एवं जन-जागरूकता को लेकर एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

पांकी रोड स्थित आशी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में सड़क यातायात दुर्घटनाओं से बचाव एवं जन-जागरूकता को लेकर एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

पलामू : मेदिनीनगर शहर के पांकी रोड स्थित आशी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में सड़क यातायात दुर्घटनाओं से बचाव एवं जन-जागरूकता को लेकर एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाल्टनगंज में एक रोड मार्च निकाला गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

इस जागरूकता मार्च की विशेष बात यह रही कि ब्रेन सर्जरी से स्वस्थ हुए 40 से अधिक मरीजों ने भी इसमें भाग लिया। इन मरीजों ने सड़क दुर्घटनाओं के बाद अपने जीवन संघर्ष एवं सफल उपचार से जुड़े अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान ऐसे स्वस्थ हुए मरीजों को आशी केयर हॉस्पिटल की ओर से आजीवन निःशुल्क परामर्श तथा आईपीडी उपचार में 15 प्रतिशत की छूट प्रदान किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

अभियान में जिला प्रशासन के अधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री मणि भूषण जी, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर श्री नितीश जी एवं सिविल सर्जन श्री अनिल श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button