खास निरसा के नया डंगा काली मंदिर में आज 26 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर तक का 12 दिवसीय मेले का विधिवत धूमधाम

धनबाद:मलय गोप

धनबाद: अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरसा स्थित खास निरसा के नया डंगा काली मंदिर में आज 26 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर तक का 12 दिवसीय मेले का विधिवत धूमधाम से उद्घाटन किया गया जिसमें कई विशिष्ट अतिथि पहुंचे जिसमें मुख्य रुप से पूर्व विधायक अरूप चटर्जी धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर निरसा थाना प्रभारी सह निरीक्षक दिलीप कुमार विनोद बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति कई जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे

जिन्होंने विधिवत फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया । मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मखू सिंह ने मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ तथा मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया । मंदिर कमेटी के सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि यह 12 दिवसीय मेले का शुभारंभ आज से शुरू हो रहा है । मेले में कई तरह के झूलों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में खाने-पीने और सामानों की खरीदारी करने के लिए दुकाने हैं ।पूरे मेले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति की गई है । इसके अतिरिक्त मेला प्रबंधन कमेटी की तरफ से लगभग 400 वॉलिंटियर्स जिसमें महिला तथा पुरुष दोनों शामिल है पूरे मेले की निगरानी करते नजर आएंगे ।