घायल मोर का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू, इलाज जारी l
गिरिडीह वन प्रमंडल पदाधिकारी, पूर्वी वन प्रमंडल गिरिडीह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम टाटोकियारी टोला बुधवाडीह में वन विभाग की टीम ने घायल मोर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

घायल मोर का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू, इलाज जारी l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : वन प्रमंडल पदाधिकारी, पूर्वी वन प्रमंडल गिरिडीह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम टाटोकियारी टोला बुधवाडीह में वन विभाग की टीम ने घायल मोर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी राजेश साह के बाड़ी में एक मोर घायल अवस्था में पाया गया था। बताया गया कि कुत्ते के हमले में मोर के पंख के कुछ हिस्सों में चोट लग गई थी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को सुरक्षित कब्जे में लेकर उपचार की व्यवस्था की।

वन विभाग द्वारा पशु चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार, गिरिडीह से संपर्क कर घायल मोर का इलाज कराया गया। विभाग ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी वन्यजीव के घायल अथवा असहाय अवस्था में मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय पर उसका रेस्क्यू और उपचार किया जा सके।

इस अभियान में वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी वीरेंद्र कुमार एवं पशुरक्षक भुनेश्वर वर्मा की अहम भूमिका रही।




