झारखंड सरकार के मंत्री सुदीब्य कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की मुलाक़ात राज्य में पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के विकास को लेकर किया चर्चा

गिरिडीह, मनोज कुमार।
रांची : झारखंड सरकार के लोकप्रिय मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस विशेष मुलाकात के दौरान राज्य में पर्यटन और खेल गतिविधियों के विकास को लेकर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई।

मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने धोनी के साथ झारखंड को खेल और पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान धोनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए राज्य में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।
मंत्री ने कहा, “महेंद्र सिंह धोनी न केवल झारखंड का गौरव हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रेरणा का स्रोत भी हैं। उनकी सलाह और सहयोग से हम झारखंड में खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह मुलाकात झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो राज्य में पर्यटन और खेल क्षेत्र में नए अवसरों को बढ़ावा दे सकती है।