Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

करहरबारी व जीतपुर पंचायत में हाथी से नुकसान पर मुआवजा वितरण

गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह द्वारा करहरबारी एवं जीतपुर पंचायत के प्रभावित ग्रामीणों के बीच हाथियों द्वारा फसल एवं संपत्ति नुकसान के एवज में मुआवजा राशि का वितरण किया गया।

करहरबारी व जीतपुर पंचायत में हाथी से नुकसान पर मुआवजा वितरण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह द्वारा करहरबारी एवं जीतपुर पंचायत के प्रभावित ग्रामीणों के बीच हाथियों द्वारा फसल एवं संपत्ति नुकसान के एवज में मुआवजा राशि का वितरण किया गया।

इस दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही हाथियों से सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी भी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना विभाग की प्राथमिकता है और भविष्य में भी प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुआवजा प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया और वन विभाग की इस पहल की सराहना की।
जीतपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया बीरबल मंडल, प्रभारी वनपाल रोहित कुमार एवं उप परिसर पदाधिकारी सिकंदर पास मौजूद रहे। वहीं करहरबारी पंचायत में मुखिया सहारा खातून एवं प्रभारी वनपाल रोहित कुमार द्वारा पीड़ितों के बीच मुआवजा ड्राफ्ट का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button