एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में उपप्रमुख का बैठने के लिए दिये गये कमरे में लगा बोर्ड को बीडीओ मधु कुमारी द्वारा हटवाये जाने के विरोध में आक्रोशीत पंसस ने प्रदर्शन किया।
निरसा एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में उपप्रमुख का बैठने के लिए दिये गये कमरे में लगा बोर्ड को बीडीओ मधु कुमारी द्वारा हटवाये जाने के विरोध में आक्रोशीत पंसस ने प्रदर्शन किया।

एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में उपप्रमुख का बैठने के लिए दिये गये कमरे में लगा बोर्ड को बीडीओ मधु कुमारी द्वारा हटवाये जाने के विरोध में आक्रोशीत पंसस ने प्रदर्शन किया।
निरसा : एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में उपप्रमुख का बैठने के लिए दिये गये कमरे में लगा बोर्ड को बीडीओ मधु कुमारी द्वारा हटवाये जाने के विरोध में आक्रोशीत पंसस ने प्रदर्शन किया। उपप्रमुख विनोद दास ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से उपप्रमुख का कमरा प्रखंड कार्यालय द्वारा आवंटन किया गया था।

लेकिन बीना सूचना दिये कमरा में लगा बोर्ड को हटा लिया गया है। पंसस सदस्यों न आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को योजना की जानकारी नहीं दी जाती है। पंससस व अन्य योजना की राशि को इधर उधर खर्च किया जाता है। किसी भी योजना की जानकारी मांगने पर र्दुव्यवहार किया जाता है।
कहा कि इस संबंध में उपायुक्त से मिलकर पंसस सदस्य उपायुक्त से मिलेंगे। कहा कि हमलोग जनता के प्रतिनिधि हैं।जनता ने हमलोगों को चुन कर भेजा है। मौके पर उपप्रमुख विनोद दास, पंसस मधु कुमारी, मैना बाउरी, कुसुम दत्ता, बंदना रविदास, अंजु मरांडी, योगेश सिंह, संतोष राय, आशा बाउरी व अन्य शामिल थे।
–क्या कहती है बीडीओ:-
बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि उपप्रमुख व पंसस सदस्यों द्वारा लगाया गया सारा आरोप गलत है. कहा कि उक्त कार्याल को अन्य पदाधिकारियं को बैठने के लिए दिया गया है। इनलोगों की दो गुटों के आपसी विवाद में मुझ पर गलत आरोप लगाया जा रहा है।




