Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

मदरसा तहफूजे इस्लाम बरही में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन, चंद्रयान – 3 मॉडल रहा आकर्षक

रविवार को मदरसा तहफूजे इस्लाम में मदरसा के बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में बच्चों के अभिभावकगण शामिल हुए। बच्चों ने एक से बढ़ कर एक मॉडल तैयार किए थे जो काफ़ी आकर्षक लग रहे थे।

मदरसा तहफूजे इस्लाम बरही में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन, चंद्रयान – 3 मॉडल रहा आकर्षक

विज्ञान प्रदर्शनी मेला से बच्चों में होता है विज्ञान और तकनीकी ज्ञान में इज़ाफ़ा:- मो सेराज

संवाददाता बरही

रविवार को मदरसा तहफूजे इस्लाम में मदरसा के बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में बच्चों के अभिभावकगण शामिल हुए। बच्चों ने एक से बढ़ कर एक मॉडल तैयार किए थे जो काफ़ी आकर्षक लग रहे थे। जिसमें कक्षा 8 के दरख़शा एंड ग्रुप ने सपनो का घर , कक्षा 8 रुकसार एंड ग्रुप ने इस्लामिक घर, कक्षा 8 के वसीम एंड ग्रुप ने फाइटर जेट का मॉडल,कक्षा 7 के सूफियान एंड ग्रुप ने चंद्रयान 3 का मॉडल , कक्षा 7 के आलिया एंड ग्रुप ने स्मार्ट कॉलोनी ऑफ स्मार्ट सिटी

कक्षा 6 के शोएब एंड ग्रुप ने कंप्यूटर सिस्टम, कक्षा 6 के अमीजा एंड ग्रुप ने ज्वालामुखी, कक्षा 5 के उस्मान एंड ग्रुप ने फाइटर जेट विथ रनवे, कक्षा 5 के आलिशा एंड ग्रुप ने स्मार्ट हाउस और कक्षा 4 के आलिया एंड ग्रुप ने मॉडर्न हाउस बना कर लोगों को आकर्षित किया। सभी मॉडलों को तैयार करने में बच्चों ने काफ़ी मेहनत किया और उत्सुकता भी दिखाया है। सभी मॉडलों में प्रथम पुरस्कार कक्षा 7 के सूफियान एंड ग्रुप को चंद्रयान – 3 मॉडल के लिए दिया गया।

कक्षा 6 के शोएब एंड ग्रुप को कंप्यूटर सिस्टम मॉडल के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया वहीं कक्षा 8 के दरखशा एंड ग्रुप को सपनों के घर का मॉडल के लिए तृतीय पुरुकर प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण करते हुए मदरसा के अध्यक्ष मोहम्मद दानिश ने सभी बच्चों को मुबारकबाद दिया और कहां के बच्चों ने काफी आकर्षक और बेहतर मॉडल तैयार किए थे बच्चे काफी उत्साहित और खुश थे

ऐसे प्रदर्शनी से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ती है।मदरसा के सचिव मो सेराज ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन से बच्चों में विज्ञान और तकनीक का ज्ञान में इजाफा होता है और बच्चों में विज्ञान के प्रति जानने का जिज्ञासा बढ़ता है।

 

वही मदरसा के प्रधान मौलवी शाहबाज आलम ने प्रदर्शनी में शामिल सभी बच्चों को मुबारकबाद देते हुए कहा की बच्चों ने एक से एक विज्ञान प्रदर्शनी का मॉडल तैयार किया इस मॉडल से बच्चों में विज्ञान को समझने की शक्ति में इजाफा होता है। इस परियोजना प्रदर्शनी मेला को सफल बनाने में मदरसा के प्रभारी प्रधान मौलवी शाहबाज आलम , सहायक शिक्षक अब्दुल कयूम, हाफिज फिरोज, मौलाना मुर्शीद, आसिफ इकबाल ,सहायक शिक्षिका शाहीना निखत, मदरसा के अध्यक्ष मो. दानिश और सचिव सेराज अली और दीगर अभिभावक गण का बड़ा योगदान रहा l

Related Articles

Back to top button