गिरिडीह में बीजेपी का ” लोकतंत्र बचाव अराजकता हटाओ” पर पैदल मार्च
भारतीय जनता पार्टी की गिरिडीह इकाई ने आज झंडा मैदान से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पैदल मार्च का कैंपेन शुरू किया।

गिरिडीह में बीजेपी का ” लोकतंत्र बचाव अराजकता हटाओ” पर पैदल मार्च
आदित्य साहू, बाबूलाल समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी की गिरिडीह इकाई ने आज झंडा मैदान से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल मार्च का कैंपेन शुरू किया। झारखण्ड BJP अध्यक्ष आदित्य साहू की अगुवाई में हुए इस मार्च मे विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री अमर बावरी, डॉ रविन्द्र राय, विधायक नागेंद्र महतो, डॉ मंजू कुमारी और पार्टी के दूसरे सीनियर नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह मार्च शहर क़े झंडा मैदान से शुरू होकर कचहरी चौक होते हुए कालीबाड़ी से बड़ा चौक इसके पश्चात् गाँधी चौक पर पहुंचकर पदयात्रा समाप्त हो गया। इसके मार्च के दौरान, राज्य BJP अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की चिंता में चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को पारदर्शी बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस इसके बारे में लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। इस बीच, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

BJP नेताओं ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और प्रशासनिक नाकामियों को लेकर भी आलोचना की। वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा पूर्व विधायक निर्भय सहवादी प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव पूर्व महापौर सुनील पासवान पूर्व उप महापौर प्रकाश सेठ पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वणकार,पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, सुरेश साव, विभाकर पांडे,प्रोफेसर विनीता कुमारी,शालिनी बैसखियार,संगीता सेठ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




