Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश l

गिरिडीह कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गिरिडीह कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी की सीटीओ प्रो. विनीता कुमारी एवं हजारीबाग एनसीसी बटालियन के सुबेदार मेजर बलविंदर सिंह ने किया।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है। वर्तमान समय में प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट और वनों की कटाई जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाना चाहिए।

सुबेदार मेजर बलविंदर सिंह ने कहा कि पर्यावरण हमें शुद्ध हवा, स्वच्छ पानी, हरियाली और स्वस्थ जीवन प्रदान करता है। इसलिए पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कैडेट्स को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी एनसीसी कैडेट्स ने प्रकृति संरक्षण और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। मौके पर सीनियर अंडर ऑफिसर सागेन सोरेन, संध्या कुमारी, रुबी कुमारी, पूनम कुमारी, शुभम तिवारी, प्रिंस कुमार, विपिन कुमार, मेहताब अंसारी, सुप्रिया कुमारी, मनीषा वर्मा सहित सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना था।

Related Articles

Back to top button